फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: एक माह बाद फिर पर्यटकों के लिए खुला धर्मशाला स्टेडियम

विज्ञापन
धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में प्रवेश पाने के लिएउमड़ी पर्यटकों की भीड़। अमरउजाला - फोटो : मोनिका
विज्ञापन
धर्मशाला। गर्मियों के सीजन में बढ़ती पर्यटकों की संख्या को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला को एक बार फिर पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। आईपीएल मैचों के चलते करीब एक माह तक बंद रहने के बाद अब पर्यटक स्टेडियम के अंदर जाकर विश्व प्रसिद्ध मैदान का दीदार कर सकेंगे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आईपीएल मुकाबलों की तैयारियों और मैचों के आयोजन के चलते स्टेडियम को मई माह में पर्यटकों के लिए बंद किया गया था। धर्मशाला में 11 से 13 मई के बीच आईपीएल के मुकाबले खेले गए थे जबकि 26 मई को यहां प्लेऑफ का बड़ा मुकाबला भी आयोजित किया गया था।
मैचों के दौरान सुरक्षा और टीमों के अभ्यास सत्रों को ध्यान में रखते हुए आम लोगों की एंट्री बंद रखी गई थी। अब आईपीएल मुकाबले समाप्त होने के बाद हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) ने कुछ समय के लिए स्टेडियम को फिर से पर्यटकों के लिए खोल दिया है। वहीं, 13 जून को होने वाले वनडे मैच के चलते सात जून से फिर स्टेडियम को आम लोगों और पर्यटकों के लिए बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

गर्मियों के चलते इन दिनों हजारों की संख्या में पर्यटक धर्मशाला पहुंच रहे हैं और स्टेडियम देखने के लिए भी काफी भीड़ उमड़ रही थी। कई पर्यटक केवल स्टेडियम देखने पहुंच रहे थे लेकिन बंद होने के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ रहा था। ब्यूरो

धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में प्रवेश पाने के लिएउमड़ी पर्यटकों की भीड़। अमरउजाला- फोटो : मोनिका

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें