फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: दिवाली से पहले और बाद यात्रियों को राहत देगा एचआरटीसी, 89 बसें दे रहीं सेवाएं

Sat, 07 Nov 2026 03:01 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
विज्ञापन
एचआरटीसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

धर्मशाला। दिवाली से पहले और बाद में एचआरटीसी यात्रियों को राहत देगा। एचआरटीसी की 89 बसें  दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी से चलाई गई हैं। हिमाचल पथ परिवहन निगम के धर्मशाला मंडल के मंडलीय प्रबंधक पंकज चड्ढा ने बताया कि दिवाली के मद्देनजर दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी से हिमाचल के विभिन्न क्षेत्रों के लिए अतिरिक्त बसें चलाई गई हैं, ताकि बाहरी राज्यों में काम करने वाले लोग आसानी से अपने घर पहुंच सकें। उन्होंने बताया कि दिवाली के दौरान धर्मशाला मंडल की 89 बसें सेवाएं दे रही हैं। रविवार को शाम सात बजे के बाद निगम की बसों के पहिये थम जाएंगे। हालांकि, यात्रियों की सुविधा के लिए जोगिंदरनगर से कांगड़ा के लिए शाम सात और साढ़े सात बजे विशेष बसें चलाई जाएंगी। दिवाली के बाद भी यात्रियों की आवाजाही को देखते हुए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की जाएगी, ताकि लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी न हो।

विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

दीपावली पर्व की खरीदारी को लेकर धर्मशाला के बाजारों में रौनक
दीपावली पर्व की खरीदारी को लेकर धर्मशाला के बाजारों में शनिवार को रौनक रही। त्योहार को खास बनाने के लिए लोग घरों की साफ-सफाई और सजावट में जुट रहे। लोगों ने बाजारों में मिट्टी के दीपक, मोमबत्तियां, रंग-बिरंगी लाइटें, झालर, बंदनवार और अन्य सजावटी सामान की खरीदारी की। वहीं, दुकानदारों ने भी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दुकानों को विभिन्न प्रकार के सामान से सजाया है। इस बार पारंपरिक मिट्टी के दीयों के साथ आकर्षक डिजाइन वाले दीये और सजावटी लाइटें लोगों की पसंद बने हुए हैं। बच्चों में भी दीपावली को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस दौरान कारोबारी पवन, पूजा, रोबिन आदि ने बताया कि बाज़ार में सजावटी सामान 10 रूपये से शुरू होकर 500 रूपये तक बिका, जबकि पटाके भी 10 रूपये से शुरू होकर 2000 रूपये तक दाम रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें