फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: धर्मशाला बस डिपो को मिलीं छह नई इलेक्ट्रिक बसें

Mon, 06 Jul 2026 01:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के धर्मशाला बस डिपो को छह नई इलेक्ट्रिक बसें मिली हैं। इन ई-बसों के 10 दिन के भीतर धर्मशाला पहुंचने की संभावना है। इससे पहले धर्मशाला डिपो को चार ई-बसें मिल चुकी हैं। एचआरटीसी के बेड़े में नई बसों के शामिल होने से यात्रियों को आधुनिक, आरामदायक और पर्यावरण अनुकूल परिवहन सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

निगम के अनुसार प्रदेश में लगभग 150 बसों की पहली खेप पहुंच चुकी है। जल्द ही विभिन्न बसें डिपाे में आवंटित कर दी जाएंगी। बसों के डिपो में पहुंचने के बाद उनकी प्री-डिलीवरी इंस्पेक्शन (पीडीआई) की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। तकनीकी जांच और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद इन्हें विभिन्न रूटों पर संचालन के लिए उतारा जाएगा। निगम की योजना इन इलेक्ट्रिक बसों को भविष्य के चयनित रूटों पर चलाने की है।
इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से ईंधन पर होने वाला खर्च कम होगा और पर्यावरण भी स्वच्छ रहेगा। निगम का उद्देश्य चरणबद्ध तरीके से सार्वजनिक परिवहन को अधिक पर्यावरण अनुकूल बनाना है।
विज्ञापन

उधर, इसे बारे में धर्मशाला डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक साहिल कपूर ने बताया कि बसों के पहुंचते ही सभी औपचारिकताएं प्राथमिकता के आधार पर पूरी की जाएंगी ताकि इन्हें जल्द से जल्द रूटों पर उतारकर यात्रियों को सुविधा प्रदान की जा सके। नई बसों के आने से धर्मशाला क्षेत्र की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें