फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शक्तिपीठों में नवरात्रों में सीसीटीवी के माध्यम से होगी निगरानी: डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। कांगड़ा जिले के शक्तिपीठों ज्वालाजी, चामुंडा और बज्रेश्वरी देवी मंदिर में दो अप्रैल से आरंभ हो रहे चैत्र नवरात्रों के दौरान सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी निगरानी रखी जाएगी। मंदिरों में दान के लिए क्यूआर कोड की व्यवस्था भी की गई है। इसके लिए उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने संबंधित एसडीएम को दिशा निर्देश भी दिए हैं। मंगलवार को डीसी ने नवरात्र मेलों की तैयारियों के प्रबंधों को लेकर संबंधित एसडीएम के साथ वर्चुअल मीटिंग की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ज्वालाजी, चामुंडा और कांगड़ा में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क भी स्थापित किए जाएंगे। वहीं यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए पार्किंग की समुचित व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त नवरात्रों के दौरान पेयजल की उचित व्यवस्था करने के लिए भी कहा गया है।
श्रद्धालुओं की जानकारी के लिए मंदिर में साइन बोर्ड भी सुनिश्चित किए जाएं। इस अवसर पर एएसपी पुनीत रघु ने संबंधित उप पुलिस अधीक्षकों को सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एडीएम रोहित राठौर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें