फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: शक्तिपीठों में उमड़े श्रद्धालु, गर्मी के बीच दिन भर लगी रहीं कतारें

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालामुखी/चामुंडा (कांगड़ा)। जिला कांगड़ा के तीनों शक्तिपीठों में रविवार को छुट्टी के दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु देवी के दर्शन के लिए पहुंचे। प्रचंड गर्मी होने के बाद भी पूरा दिन मंदिरों में भीड़ रही। साथ ही लंबी लाइनों में लगकर श्रद्धालुओं ने देवियों के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री चामुंडा नंदीकेश्वर धाम में रविवार के दिन 11,000 श्रद्धालु नतमस्तक हुए।
विज्ञापन

मंदिर अधिकारी गिरिराज ठाकुर का ने बताया कि बाहरी राज्यों में अत्यधिक गर्मी पड़ने के कारण और स्कूलों में चार दिन की छुट्टियां होने के कारण रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु चामुंडा मंदिर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने बाणगंगा में घंटों स्नान करने का आनंद लिया। इसी तरह शक्तिपीठ ज्वालामुखी में भी 10 हजार श्रद्धालुओं ने मां की पवित्र ज्योतियों के दर्शन किए। वहीं, बज्रेश्वरी माता मंदिर कांगड़ा में तीन हजार श्रद्धालुओं ने हाजिरी लगाई। साथ ही कांगड़ा बाईपास स्थित खड्ड में स्नाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें