फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: एपीएल आटा और चावल की कमीशन बढ़ाने की मांग

Wed, 05 Mar 2025 12:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धीरा (कांगड़ा)। राशन डिपो होल्डर संघ इकाई सुलह स्थित भेडूमहादेव में संघ अध्यक्ष सतीश कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में संघ ने अपनी मांगों बारे मांग पत्र तैयार कर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के समक्ष रखने का निर्णय लिया। संघ ने कहा कि तमाम डिपो होल्डर्स की वित्तीय स्थिति अच्छी नहीं है। इसके मध्यनजर एपीएल आटा और चावल की कमीशन बढ़ाई जाए। राशन के आवंटन पर दो प्रतिशत स्टाक सोर्टेज का प्रावधान रखा जाए।
विज्ञापन


बैठक में निर्णय लिया कि नए डिपो खोलने के लिए कम से कम 1500 की जनसंख्या होना अनिवार्य किया जाए। हाॅट स्पाॅट का ख़र्चा संबंधित डिपो होल्डर के खाता में जमा करना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही सरकार के घोषणा पत्र में सेल्समैन को 25000 रुपये मासिक वेतन की घोषणा की गई है, को देना सुनिश्चित किया जाए। संघ ने इसकी एक प्रति जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक, जिला कांगड़ा स्थित धर्मशाला को भी भेजने का निर्णय लिया। बैठक में प्रीतम चंद, करतार सिंह, विपन कुमार, सौरभ, पुष्पा देवी, सरोज कुमारी व अशोक कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें