फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: निजी स्कूल प्रबंधक मान्यता के लिए 20 तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय ने जिले के सभी निजी पाठशालाओं के प्रबंधक और मुखिया से शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए मान्यता के नवीनीकरण और 2025-2030 सत्र के लिए मान्यता के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। शिक्षा का अधिकार 2009 और निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2011 हिमाचल प्रदेश में निहित प्रावधानों के अनुसार आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन

उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा अजय सिंह ने बताया कि मान्यता के नवीनीकरण के लिए संबंधित विद्यालय को वेबसाइट www.emerginhimachal.in पर लॉगइन करना होगा। प्री-प्राइमरी से पांचवीं कक्षा वाले विद्यालय संबंधित प्रारंभिक खंड शिक्षा अधिकारी को अपने आवेदन निर्धारित शुल्क के साथ ऑनलाइन प्रेषित करें। वहीं, पहली से आठवीं और छठी से आठवीं तक की कक्षाओं वाले विद्यालय उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय को आवेदन निर्धारित शुल्क सहित ऑनलाइन प्रेषित करेंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 मार्च रहेगी। इसके बाद ऑनलाइन किए गए आवेदनों की जांच की जाएगी और त्रुटियां पाए जाने पर ऑनलाइन ही आवेदन वापस विद्यालय को भेज दिए जाएंगे।
संबंधित पाठशालाओं को त्रुटियों के निवारण के बाद अपना आवेदन पुन प्रेषित करना होगा। उन्होंने बताया कि सही आवेदनों को ऑनलाइन ही मान्यता पत्र और मान्यता नवीनीकरण पत्र जारी किए जाएंगे। सत्र 2025-26 में केवल वही विद्यालय विद्यार्थियों को दाखिला दे पाएंगे, जिनके पास विभाग की ओर से मान्यता संबंधी प्रमाण पत्र होंगे। मान्यता पत्र और मान्यता नवीनीकरण पत्र के बिना संचालित होने वाले विद्यालयों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें