नूरपुर (कांगड़ा)। नूरपुर के निर्माणाधीन बाईपास पर चिनवा रोड के समीप प्रस्तावित ओवरब्रिज के स्थान पर समतल चौराहा बनाने की मांग तेज हो गई है। इस संबंध में स्थानीय नगरवासियों और पार्षदों ने एसडीएम नूरपुर अरुण शर्मा को ज्ञापन सौंपा है।
प्रतिनिधिमंडल का तर्क है कि ओवरब्रिज बनने से स्थानीय लोगों को आने-जाने के लिए करीब 2.5 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर काटना पड़ेगा। उन्होंने एनएचएआई से प्रस्तावित ओवरब्रिज की पुनर्समीक्षा कर समतल चौक या सर्विस लेन बनाने की अपील की है, ताकि स्थानीय लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिल सके। एसडीएम ने मामले को उच्च अधिकारियों व एनएचएआई के समक्ष उठाने का आश्वासन दिया है।
एसडीएम नूरपुर अरुण शर्मा ने आश्वासन दिया कि मांग को संबंधित उच्च अधिकारियों और एनएचएआई के समक्ष उठाया जाएगा और जनहित में उचित कार्रवाई का प्रयास किया जाएगा। संवाद