फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पुरुष वर्ग की लंबी कूद में आयान रहे प्रथम

विज्ञापन
धर्मशाला के सिंथेटिक ट्रैक में जिला स्तरीय एथलेटिक मीट में अंडर-14 लंबी कूद प्रतियोगिता में दम
विज्ञापन
धर्मशाला। धर्मशाला में सिंथेटिक ट्रैक पर जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन कांगड़ा की ओर से आयोजित जिला स्तरीय एथलेटिक मीट में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। लंबी कूद प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में आयान ने 5.21 मीटर की छलांग लगाकर पहला स्थान हासिल किया। शिवांग 5.14 मीटर के साथ दूसरे स्थान पर रहे। अंडर-18 बालिका वर्ग में दीपशिक्षा ने 4.40 मीटर की छलांग के साथ पहला और याशिका ने 3.74 मीटर की छलांग के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग की 100 मीटर दौड़ में रजत पहले, नितिन दूसरे और रूपांशु तीसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में सौरव गिल ने पहला, नितिन ने दूसरा और रूपांशु ने तीसरा स्थान पाया। 400 मीटर दौड़ में ऋषभ विजेता बने। सौरव गिल दूसरे और आकाश चौधरी तीसरे स्थान पर रहे। 1500 मीटर दौड़ में अजीत विक्रम ने बाजी मारी।
विज्ञापन

अंडर-20 बालक वर्ग की 100 और 200 मीटर दौड़ में मंजीत ने दोनों स्पर्धाओं में पहला स्थान हासिल किया। अंडर-18 वर्ग में इशांत मनकोटिया ने 100 और 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीते। 400 मीटर दौड़ में वंशज राणा विजेता रहे।
अंडर-16 वर्ग की 600 मीटर दौड़ में ध्रुव और 1000 मीटर में आयांश हंस ने पहला स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में अंडर-20 की 400 मीटर दौड़ में यशस्वी प्रथम, पलक द्वितीय और वंशिका तृतीय रहीं। अंडर-18 वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अदिति ने पहला स्थान हासिल किया। अंडर-16 वर्ग की 60 मीटर दौड़ में शान्वी/मानवी विजेता रहीं। 600 मीटर दौड़ में निधि ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग की शॉटपुट स्पर्धा में रजत विजेता रहे। अंडर-18 वर्ग में पीयूष और अंडर-16 बालिका वर्ग में तनीष ने पहला स्थान हासिल किया। समापन अवसर पर विजेताओं को पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष विक्रम चौधरी ने कहा कि विजेता खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें