फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: टीएमसी को स्तरोन्नत करने की उठाई मांग, सांसद को लिखा पत्र

Thu, 21 May 2026 01:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा को पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआईएमईआर) के स्तर पर स्तरोन्नत करने की मांग उठाई है। टीएमसी में उपचार करवा चुके राज कुमार, रघो, शशि देवी, राजकुमारी देवी, शकुंतला देवी, सावित्री देवी, कृष्णा देवी सहित अन्य ने राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा को इस बारे में पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि यह मांग किसी राजनीतिक उद्देश्य से नहीं बल्कि, कांगड़ा, चंबा और आसपास के क्षेत्रों के 30 लाख से अधिक लोगों की जनभावना और आवश्यकता से जुड़ी हुई है।
विज्ञापन

पत्र में लिखा है कि वर्तमान में उन्नत चिकित्सा सुविधाओं के लिए लोगों को शिमला, बिलासपुर या चंडीगढ़ जैसे संस्थानों पर निर्भर रहना पड़ता है। यहां तक पहुंचने में लंबा समय और कठिन यात्रा करनी पड़ती है। कई बार आपातकालीन परिस्थितियों में यह दूरी जीवन और मृत्यु का प्रश्न बन जाती है। ऐसे में टांडा मेडिकल कॉलेज को पीजीआई स्तर का संस्थान बनाना स्वास्थ्य सेवाओं के विकेंद्रीकरण और जनसुविधा की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम सिद्ध होगा।

उन्होंने सांसद से मांग की है कि इस विषय को संसद एवं केंद्र सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाकर टांडा मेडिकल कॉलेज को स्तरोन्नत करवाने के लिए ठोस पहल करें। साथ ही राज्य सरकार से इस संबंध में प्रस्ताव तैयार करवाकर उसे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को भी शीघ्र भिजवाएं जिससे मांग को जल्द से जल्द स्वीकृति मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें