फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: धर्मशाला अस्पताल में दुरुस्त की सीटी स्कैन मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में सात दिनों से ठप पड़ी सीटी स्कैन मशीन रविवार शाम तक दुरुस्त कर ली गई। मशीन का खराब कलपुर्जा (उपकरण) बदले जाने के बाद सोमवार से मरीजों के सीटी स्कैन दोबारा शुरू हो जाएंगे। इससे क्षेत्र के मरीजों को जांच के लिए निजी केंद्रों के चक्कर काटने और जेब ढीली करने से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन

अस्पताल में एक सप्ताह से सीटी स्कैन सुविधा बाधित होने के चलते उपचार के लिए आने वाले मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। चिकित्सकों की ओर से स्कैन लिखे जाने पर तीमारदारों को मरीजों को निजी लैब्स में ले जाना पड़ रहा था जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा था और समय की भी बर्बादी हो रही थी।
सबसे ज्यादा दिक्कत इमरजेंसी वार्ड में आने वाले गंभीर व दुर्घटनाग्रस्त मरीजों को झेलनी पड़ी, जहां तत्काल जांच न होने के कारण कई मरीजों को दूसरे बड़े अस्पतालों में रेफर करने की नौबत आ रही थी।
विज्ञापन

क्रस्ना लैब के कर्मचारियों के अनुसार सीटी स्कैन मशीन का एक तकनीकी हिस्सा खराब हो गया था, जिसे संबंधित एजेंसी की ओर से मंगवाकर बदल दिया गया है। मरम्मत का कार्य पूरा होने के बाद अब सोमवार सुबह से नियमित रूप से जांच शुरू कर दी जाएगी।
-
वीरवार को सीटी स्कैन मशीन खराब होने की जानकारी मिली थी। मशीन का एक उपकरण खराब हुआ था जिसे अब बदलने और ठीक करने का काम पूरा कर लिया गया है। रविवार शाम तक मशीन सुचारु हो जाएगी और सोमवार से अस्पताल में मरीजों के सीटी स्कैन दोबारा शुरू कर दिए जाएंगे। -डॉ. अनुराधा शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल, धर्मशाला
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें