फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: घृत मंडल से सुसज्जित भगवान शिव के दर्शन के लिए उमड़ रही भीड़

Mon, 20 Jan 2025 12:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। ऐतिहासिक शिव मंदिर में पवित्र शिव लिंग पर चढ़े घृत मंडल के दर्शन के लिए रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं। रविवार को अवकाश का दिन होने के कारण सुबह से लेकर शाम तक मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और श्रद्धालुओं ने लाइनों में घृत मंडल चढ़े शिव लिंग के दर्शन कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। रविवार को 4,000 के करीब श्रद्धालुओं ने घृत मंडल के दर्शन किए।
विज्ञापन


मंदिर पुजारी धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि मंगलवार सुबह चार बजे आरती से पूर्व घृत मंडल को उतारने का कार्य शुरू होगा और उसके बाद इस घृत को प्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं में वितरित कर दिया जाएगा। यह घी औषधि बन जाता है और खाने के बजाय चर्म रोगों के उपचार में मदद करता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें