फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मंदिरों में भीड़, बाण गंगा, कालेश्वर, ततवानी में किया पवित्र स्नान, घरों में परोसी खिचड़ी

Wed, 15 Jan 2025 01:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
ऐतिहासिक शिव मंदिर में घृत मंडल के बाद शिवलिंग
विज्ञापन
ज्वालामुखी/चामुंडा/रैत/कांगड़ा। जिला कांगड़ा में मंगलवार को मकर संक्रांति का पर्व धूूमधाम से मनाया। इस दौरान शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में 5,000, कांगड़ा 6,000 और चामुंडा मंदिर में 5,200 श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। वहीं, बैजनाथ शिव मंदिर में 4,000 के करीब श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान जिलेभर में खिचड़ी का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

वहीं, मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर कांगड़ा के बज्रेश्वरी मंदिर, बैजनाथ और महाकाल शिव मंदिर में घृत मंडल पर्व मनाया। उधर, श्रद्धालुओं ने शाहपुर के ततवानी, देहरा के कालेश्वर महादेव और चामुंडा की बाण गंगा में सुबह पवित्र स्नान किया। मकर संक्रांति के पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु कांगड़ा के तीनों शक्तिपीठ कांगड़ा, चामुंडा और ज्वालामुखी मंदिर के दर्शन करने पहुंचे। मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के बेहतर सुविधा देने के लिए सुबह पांच बजे से ही कपाट खोल दिए थे।
नंदीकेश्वर धाम में सुबह से लग गईं कतारें
चामुंडा नंदीकेश्वर धाम में मकर संक्रांति के दिन श्रद्धालुओं ने बाण गंगा में स्नान कर मां चामुंडा और भोलेनाथ मंदिर में शीश नवाया। सुबह पांच बजे से ही मंदिर में श्रद्धालु पहुंचना शुरू हो गए थे। इस दौरान स्थानीय सहित अन्य राज्य के श्रद्धालुओं ने भी दर्शन किए। मंदिर अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि कुछ श्रद्धालुओं ने मां चामुंडा के दरबार में सुबह की होने वाली आरती में भाग लिया। मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन बाण गंगा में स्नान करने और उसके उपरांत मां चामुंडा की आरती के श्रवण करने से कई जन्मों पाप नष्ट हो जाते हैं।
विज्ञापन



ततवानी में सुबह तीन बजे से शुरू हुआ स्नान
शाहपुर विस क्षत्र के रैत के निकटवर्ती प्राचीन शिव मंदिर ततवानी के गर्म पानी के तालाब में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मकर संक्रांति के अवसर पर आस्था की डुबकी लगाई। मंदिर के पुजारी विशाल गोस्वामी और विकास गोस्वामी ने कहा कि श्रद्धालु सुबह तीन बजे से ही गर्म पानी के कुंड में स्नान करना शुरू हो गए थे। यह सिलसिला पूरा दिन चलता रहा। सुबह पांच बजे से मंदिर के प्रांगण में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए चाय, हलवा और चने का प्रसाद वितरित किया।
ज्वालामुखी और देहरा में भी रही धूम
ज्वालामुखी मंदिर में मंगलवार को श्रद्धालुओं की भीड़ और उत्साह देखा गया। स्थानीय लोगों ने काफी तादाद में मूंगफली, रेवड़ी और मेवे का प्रसाद मंदिर में चढ़ाया और बांटा। वहीं, देहरा के कालेश्वर में ब्यास नदी के तट पर भी बड़ी तादाद में लोगों ने पवित्र स्नान किया। श्रद्धालुओं ने पंजतीर्थी में भी स्नान किया व कालेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की। पुजारी और पूर्व न्यास सदस्य प्रशांत शर्मा ने बताया कि पौष मास में जब सूर्य मकर राशि पर आता है तब इस संक्रांति को मनाया जाता है। इस दौरान ज्वालामुखी से नादौन मार्ग पर दुकानदारों ने 101 किलो खिचड़ी और हलवे का प्रसाद श्रद्धालुओं में बांटा।
विज्ञापन

ऐतिहासिक शिव मंदिर में घृत मंडल के बाद शिवलिंग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें