फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: 'टांडा में क्रिटिकल केयर यूनिट, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस मेंटल हेल्थ केयर को मिली मंजूरी'

Fri, 30 May 2025 05:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
संस्थान में सुविधाओं को लेकर भ्रामक और तथ्यहीन प्रश्न उठाना अनुचित : डॉ. मिलाप शर्मा
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए सरकार ने दी 500 पदों को भरने की स्वीकृति
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल टांडा में क्रिटिकल केयर यूनिट, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस मेंटल हेल्थ केयर जैसे अहम संस्थानों की स्थापना करवाने के लिए स्वीकृति मिली है। इसके साथ ही मनोविज्ञान में एमडी का कोर्स शुरू किया गया है। संस्थान को मजबूत करने के लिए सरकार ने 500 पदों को भरने की स्वीकृति प्रदान की है, जिसमें डॉक्टर सहित अन्य सभी पद शामिल हैं। यह बात वीरवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में टांडा काॅलेज के प्रिंसिपल मिलाप शर्मा ने कही।
विज्ञापन

डॉ. मिलाप शर्मा ने कहा कि टांडा मेडिकल संस्थान में सुविधाओं को लेकर कुछ लोगों की ओर से भ्रामक और तथ्यहीन प्रश्न उठाना अनुचित है। उन्होंने कि संस्थान में हर वर्ष 6 लाख के करीब ओपीडी होती है, जबकि 60 से 70 हजार इंडोर रोगियों का इलाज किया जाता है। संस्थान का डिलीवरी प्रति वर्ष 8 से 10 हजार है जो देश के अग्रणी मेडिकल कॉलेजों के बराबर है। उन्होंने कहा कि कॉलेज में 12 ऑपरेशन थिएटर चल रहे हैं। 6 और ऑपरेशन थिएटर चलाने की प्रक्रिया जारी है। प्रदेश में टांडा अस्पताल ने सबसे पहले रीनल ट्रांसप्लांट शुरू किया है। छह महीनों के अंदर ही टांडा अस्पताल ने 11 रिनल ट्रांसप्लांट कर इतिहास रचा है। ट्रॉमा सेंटर का शुभारंभ कर इसमें 100 पद भरे हैं। जिसमे 8 डॉक्टरों के पद भी शामिल हैं। इसने कार्य करना भी शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय जीएस वाली मदर चाइल्ड केयर हॉस्पिटल के रैंप के लिए साढ़े तीन करोड रुपये स्वीकृत किए गए हैं। रैंप का कार्य शुरू किया जा रहा है। टांडा अस्पताल में 6 पोर्टेबल एक्सरे मशीनें हैं। इसके अतिरिक्त दो 800 एमए (65 केवी) की मशीनें हैं जो अभी तक कार्य कर रही थीं, लेकिन उनमें कुछ खराबी आई थी। अब इन सभी एक्सरे मशीनों को ठीक किया जा रहा है ताकि मरीजों को परेशानियां न झेलनी पड़े। नई सिटी मशीन के लिए एक करोड रुपये की स्वीकृति भी आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें