फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: अंश ने रिंकू को हराकर जीता धेवा का दंगल

Fri, 30 May 2025 05:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर (कांगड़ा)। छिंज मेला कमेटी धेवा की ओर से वार्षिक दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में एक नंबर की कुश्ती रिंकू दुर्गेला और अंश पटियाला के बीच हुई, इसमें अंश विजेता रहे। इसके साथ ही दो नंबर की कुश्ती अक्षय धेवा और अजीत चुवाड़ी के बीच हुई, जिसमें अक्षय विजेता रहे। दंगल में तीसरे नंबर की कुश्ती स्थानीय युवा पहलवान हैप्पी और सजी के बीच करवाई गई, जिसमें सजी पहलवान विजेता रहे। तीसरे नंबर की कुश्ती करवाने का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को कुश्ती के प्रति प्रेरित करना रहा। इस दौरान रेफरी की भूमिका सुनील और संजय ने निभाई। विजेताओं को कमेटी की ओर से नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मेला कमेटी के प्रधान संदीप कुमार, सदस्य सुरजीत शर्मा, ओंकार सिंह, एम राम सम्याल, राकेश पगडोत्रा, काका पगडोत्रा इत्यादि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें