फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटकी नवविवाहिता, टांडा अस्पताल में हंगामा

Mon, 08 Feb 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नगरोटा बगवां/ कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
दो माह पहले शादी के बंधन में बंधी नवविवाहिता फंदे पर झूल गई। उधर, टांडा में महिला की मौत पर मायके पक्ष के लोगों ने जमकर हंगामा किया। गुस्साए लोगों ने आशंका जताई कि महिला को मारकर लटकाया गया है। पुलिस ने मां श्रेष्ठा देवी की शिकायत पर मामला दर्ज कर महिला के पति को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


नगरोटा बगवां के मूमता में रहने वाली 25 वर्षीय लता देवी को फंदा लगाने के बाद गंभीर हालत में टांडा अस्पताल ले जाया गया। टांडा में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही उसके मायके के गांव की तरफ से कई लोग टांडा पहुंचे।

गुस्साए लोगों ने आशंका जताई कि महिला को मार कर लटकाया गया है। पुलिस कर्मी भी स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए पहुंचे। मायके वालों ने आरोप लगाया कि महिला को उसका पति अकसर ताने देता था कि वह उसके साथ चलने के लायक नहीं है।
विज्ञापन


पहले भी पति-पत्नी में झगड़ा हुआ था। महिला ने मायके जाने की भी इच्छा जताई, लेकिन उसे नहीं जाने दिया गया। महिला की शादी दिसंबर 2015 में हुई थी।

टांडा पुलिस ने लोगों को समझाकर उन्हें शांत किया। अतिरिक्त थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी पति राजीव को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस ने विवाहिता की माता श्रेष्ठा देवी की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, सूचना है कि सोमवार को महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें