वार्ड नंबर 1 में स्लेट गोदाम निवासी संजू कुमार(40) की गत रात्रि ढांक से गिरने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार संजू लकड़ियां एकत्रित करने के लिए गया था।
देर शाम घर न पहुंचने पर परिजनों ने तलाश शुरू कर दी। सुबह शव मिलने पर परिजनों और गांव में मातम पसर गया। योल विकास समिति प्रधान सुरेश तुली ने प्रशासन से गरीब परिवार की अर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।