फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन महीने पहले हुई थी कीर्ति शर्मा की शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
जसूर/राजा का तालाब (कांगड़ा)। चंबा के पंजपुला में हुए निजी बस हादसे में बड़ी-बतराहन पंचायत के खत्ता गांव की नवविवाहिता कीर्ति शर्मा पत्नी पंकज शर्मा की भी मौत हो गई। कीर्ति शर्मा की मेहंदी का रंग अभी हाथों से उतरा भी नहीं था कि इस तरह उसकी अचानक हुई मौत ने दोनों परिवारों को झकझोर कर रख दिया।
विज्ञापन

कीर्ति की शादी 22 जनवरी को ही हुई थी। वह बड़ी बतराहन पंचायत में आंगनबाड़ी हेल्पर के तौर पर कार्यरत थी। रविवार को छुट्टी होने की वजह से उसने अपने पति पंकज शर्मा व ससुराल के अन्य रिश्तेदारों के साथ डल्हौजी जाने का मन बनाया। इसलिए वह पठानकोट से डल्हौजी एक निजी बस में जा रही थी। इस दौरान उनके साथ जा रहे एक अन्य रिश्तेदार मुनीष कुमार पुत्र देसराज भड़वार की भी मौत हो गई। कीर्ति शर्मा के पति पंकज शर्मा को चोटें आईं हैं। कीर्ति के माता-पिता उसकी शादी से पहले ही इस संसार को अलविदा कह चुके हैं। उसके दो भाई बबलू व रोहित हैं, जिन्होंने मेहनत मजदूरी करके अपनी छोटी बहन की शादी की थी। उन्हें क्या मालूम था कि जिस बहन की शादी को वो इतनी खुशी से कर रहे हैं, वह तीन महीने में इस दुनिया को छोड़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें