फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुंगली के जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)। पुलिस चौकी नगरोटा सूरियां की कटोरा पंचायत के गांव वन तुंगली के जंगल में पेड़ से लटका युवक का शव मिला। युवक की पहचान महिंद्र सिंह (35) पुत्र प्रताप सिंह गांव नाणा तहसील जवाली के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह कटोरा पंचायत के प्रधान कुलदीप चंद को स्थानीय लोगों ने युवक की लाश की सूचना दी। इसके बाद पुलिस को सूचित किया। जवाली के डीएसपी ज्ञान चंद भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने परिजनों को बुलाया और उनके सामने पेड़ से लटके शव को नीचे उतारा। उसके भाई का कहना है कि वह मेहनत-मजदूरी करता था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। वह कुछ वर्षों से घर नहीं आ रहा था। कुछ समय पहले भी स्थानीय रेस्टोरेंट में मेहनत-मजदूरी का काम करता था। उसकी मुंहबोली बहन ने बताया कि मोहिंद्र शनिवार शाम को उनके घर आया था और शराब के नशे में होने के कारण रात को ही वापस लौट गया था।
डीएसपी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्ट्या यह आत्महत्या का मामला बनता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें