फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन दिहाड़े लाखों रुपये की ज्वैलरी पर हाथ साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
दिनदहाड़े लाखों के गहनों पर हाथ साफ
विज्ञापन

नूरपुर बाजार में शातिरों ने घर में लगाई सेंध
अमर उजाला ब्यूरो
नूरपुर (कांगड़ा)। शहर के वार्ड तीन में चौगान स्टेडियम से सटी गली में एक मकान की पिछली दीवार फांदकर घर में घुसे चोरों ने लाखों के गहनों पर हाथ साफ कर लिया। दिनदहाड़े चोरी की इस वारदात से शहर में दहशत का माहौल है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब सवा 11 बजे घर की मालकिन बाला देवी घर में ताला लगाकर अपने पुराने मकान लदोड़ी चली गईं और जब शाम करीब साढ़े 5 बजे वापस लौटी तो घर का मेन दरवाजा अंदर से बंद था। इस पर मकान मालकिन का माथा ठनका और उसने खिड़की से अंदर झांकर देखा तो उसके पांवों के नीचे से जमीन खिसक गई। घर के अंदर सारी बत्तियां जगी हुई थीं और लॉबी में रखी आलमारी के दरवाजे भी खुले थे। लॉबी में सामान भी इधर-उधर बिखरा पड़ा था। घर के अंदर का यह मंझर देख कर उन्होंने आसपड़ोस के लोगों को इकट्ठा किया और तुरंत घर के पीछे नाले की तरफ जाकर देखा तो पीछे का दरवाजा भी खुला था। दरअसल, शातिर चोर नाले के रास्ते से घर के पीछे की करीब छह से आठ फुट की दीवार को फांद कर अंदर घुसे थे। मौका-ए-मुआयना करने पर यह पाया गया कि चोरों ने दीवार फांदने के बाद सबसे पहले जाली वाले दरवाजे की जाली को काटकर कुंडी खोली और फिर लकड़ी के दरवाजे को झटके से तोड़ा। इसके बाद कमरे के एक अन्य दरवाजे को किसी औजार की मदद से तोड़ा गया, जो सीधे लॉबी में खुलता है। यहां पर लॉबी में पड़ी आलमारी और साथ लगते दो अन्य कमरों के तालों को तोड़कर चोरों ने घर में रखे करीब पांच लाख कीमत के सोने-चांदी की ज्वेलरी और पांच हजार की नकदी पर हाथ साफ किया, जबकि चोरों ने वारदात को अंजाम देने से पहले मेन दरवाजे को अंदर से चिटकनी लगाकर बंद कर दिया था। वारदात की सूचना मिलते ही डीएसपी नूरपुर नवदीप सिंह और एसएचओ ओंकार सिंह ने घटनास्थल का दौरा किया और मौका-ए-वारदात का जायजा लिया। बुधवार को विधायक राकेश पठानिया के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। एएसपी दिनेश कुमार और एफएसएल की टीम ने मौका-ए-वारदात से साक्ष्य जुटाएं। डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
वारदात से पहले की थी रेकी
घर के जिस पिछले दरवाजे से चोर अंदर घुसे थे, उसके साथ ही एक अन्य कमरे का भी एक दरवाजा पिछली तरफ खुलता है। लेकिन चोरों ने इस दरवाजे को तोड़ने की बजाय उसी दरवाजे से अंदर गए, जो सीधे लॉबी में जाकर खुलता है। इससे प्रतीत होता है कि शातिर चोरों ने वारदात को अंजाम देने से पहले घर की रेकी कर रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कीमती सामान को नहीं लगाया हाथ
दिनदहाड़े चोरी की इस वारदात में अज्ञात चोरों ने घर की अलमारियां तोड़कर सिर्फ सोने-चांदी और नकदी पर हाथ साफ किया। जबकि, घर में पड़े अन्य कीमती सामान को नहीं उड़ाया। क्योंकि जिस कमरे के रास्ते चोर घर के भीतर घुसे थे, वहां पहले ही कमरे में मंहगा डीएलएसआर कैमरा, एप्पल का लैपटॉप और कीमती घडियां भी पड़ी थीं, लेकिन चोरों ने कीमती सामान को छोड़कर सिर्फ सोने-चांदी के आभूषण और नकदी ही उड़ाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें