फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक से भागे युवक, लोगों ने पकड़कर की धुनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू के लिए जरूरी
विज्ञापन

************
पैसे लेकर भागे युवक, लोगों ने कर दी धुनाई
बैंक में पैसे जमा करवाने पहुंचे बुजुर्ग से की ठगी
अमर उजाला ब्यूरो
बैजनाथ (कांगड़ा)। पपरोला में पीएनबी की शाखा में वरिष्ठ नागरिक के पैसे लेकर भागे दो युवकों की लोगों ने सड़क पर धुनाई कर दी। इसके बाद दोनों आरोपी युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपी युवक जम्मू-कश्मीर के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह वरिष्ठ नागरिक बैंक में पैसे जमा करवाने आया था। वह बैंक में फार्म भर रहा था कि युवकों ने उसकी सहायता करने लगे। इतने में उन्होंने बुजुर्ग से 15 हजार रुपये लिए और बैंक से बाहर आ गए। दोनों युवक बैंक से भागकर सीधे आयुर्वेदिक मार्ग पर खड़ी कार में सवार होकर मझैरणा रोड पर आ गए। बुजुर्ग के शोर मचाने पर लोगों को घटना की जानकारी होने पर लोगों ने मझैरणा में फोन करके युवकों को घर धर दबोचा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मझैरणा से दोनों युवकों को पपरोला में लाया गया और लोगों ने पुलिस के आने से पूर्व दोनों युवकों की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस दोनों युवकों को पूछताछ के लिए थाने ले आई है और देर शाम तक दोनों से पूछताछ जारी थी। अंदेशा जताया जा रहा है कि दोनों युवक किसी गिरोह का हिस्सा हो सकते हैं। युवकों ने पूरी योजना के साथ घटना को अंजाम दिया है। उधर, डीएसपी प्रताप ठाकुर ने बताया कि जम्मू के दो युवकों से बुजुर्ग के पैसे लेकर भागने के मामले में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें