फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छन्नी में 75 हजार मिलीलीटर अवैध शराब, 2,

विज्ञापन
विज्ञापन
छन्नी में अवैध कच्ची और पक्की शराब
विज्ञापन

2 लाख 81 हजार की नकदी पकड़ी
कांगड़ा पुलिस की दबिश, एक महिला सहित तीन पर मामला दर्ज
सात भट्ठियां और पांच मोटरें भी पकड़ी, लाहन के ड्रम किए नष्ट
अमर उजाला ब्यूरो
डमटाल/ठाकुरद्बारा (कांगड़ा)। कांगड़ा पुलिस ने डमटाल थाना के छन्नी गांव में अवैध शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ विशेष सर्च अभियान चलाया। पुलिस टीम ने एएसपी डॉ. आकृति शर्मा और डीएसपी नूरपुर साहिल अरोड़ा की अगुवाई में छन्नी गांव में रविवार सुबह दबिश दी। टीम में लगभग 80 पुलिस जवान तैनात थे।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस ने 75 हजार मिलीलीटर अवैध शराब बरामद की। इसके अलावा 2,81,250 रुपये नकदी, सात शराब बनाने की भट्टियां, पांच मोटर वाले पंखे, चलती भट्टी का एक ड्रम पकड़ा है। साथ ही टीम ने कच्ची शराब (लाहन) मौके पर नष्ट की। सबसे पहले पुलिस टीम ने छन्नी गांव के इंद्रजीत सिंह पुत्र गुरदीप सिंह घर में दबिश दी। जांच में पुलिस को घर में 35 लीटर अवैध शराब मिली। उसके बाद अनीता देवी पत्नी नरेश कुमार निवासी छन्नी के कब्जे से 35 हजार मिलीलीटर अवैध शराब बरामद की। वहीं, सुरेंद्र कुमार पुत्र गुलजारी लाल के कब्जे से 2,81,250 रुपये की नकदी बरामद की। साथ ही छन्नी गांव में लोगों के घरों से सात भट्ठियां और पांच मोटरें कब्जे में ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें