फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब्बर खड्ड के तेज बहाव में बहा बालक

विज्ञापन
विज्ञापन
कंडवाल (कांगड़ा)। नूरपुर थाना के चिकली खन्नी क्षेत्र में शनिवार को आठ वर्षीय बालक जब्बर खड्ड के तेज बहाव में बह गया। सूचना मिलने पर एनडीआरएफ की टीम ने देर रात तक सर्च अभियान चलाया, लेकिन खड्ड में बहे बालक का कोई पता नहीं चला है।
विज्ञापन

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार नरेंद्र कुमार (8) पुत्र प्रेम चंद निवासी परगना चिकली खन्नी अपने रिश्तेदार साहिल के साथ गांव में जब्बर खड्ड के किनारे टहल रहा था कि अचानक पानी के तेज बहाव में बह गया, जबकि साहिल बाल-बाल बच गया। साहिल ने घटना की सूचना फौरन नरेंद्र के माता-पिता को दी। नरेंद्र के परिजनों और गांववासियों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन पानी का बहाव तेज होने के चलते उसका कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी, जिस पर डीएसपी मेघनाथ ने तुरंत जाच्छ स्थित एनडीआरएफ को सूचित किया। पुलिस टीम के साथ एनडीआरएफ की टीम ने जब्बर खड्ड में देर रात तक सर्च अभियान चलाया, लेकिन नरेंद्र का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। सूचना मिलने पर नूरपुर के विधायक अजय महाजन भी घटना स्थल पर पहुंचे तथा सर्च अभियान का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें