फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ माह बाद भी लापता को नहीं ढूंढ पाई जवाली पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
जवाली (कांगड़ा)। जवाली पुलिस पंचायत सिद्धपुरघाड़ के कोहनाल से लापता लालदीन (64) को डेढ़ माह बाद भी नहीं ढूंढ पाई है। खफा परिजन मंगलवार को कांग्रेस ओबीसी सेल के प्रदेश अध्यक्ष दिलाबर सिंह छोटू के नेतृत्व में एसडीएम अरुण कुमार शर्मा से मिले और ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

लालदीन की पत्नी जीबो बीबी, पुत्री साहबी, इलमो बीबी, पुत्र बशीर ने कहा कि लालदीन 28 अक्तूबर को किसी के साथ मोटरसाइकिल पर निकला, लेकिन घर नहीं पहुंचा। शुरू में लालदीन का फोन बजता रहा। बाद में स्विच ऑफ हो गया। 29 अक्तूबर को पुलिस थाना जवाली में शिकायत दर्ज करवाई गई। इसके बाद जवाली में खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर को शिकायत पत्र सौंपा गया, लेकिन आश्वासन ही मिले। जिन लोगों के नाम पुलिस को बताए गए, उन पर पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया। उन्होंने कहा कि जवाली पुलिस कोई उचित कार्रवाई अमल में नहीं ला रही है। उन्होंने जवाली पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिस उनके ऊपर ही दबाव बना रही है। उन्होंने इसकी सीबीआई से जांच करवाने की मांग उठाई है। इस बारे में एसडीएम ने कहा कि ज्ञापन राज्यपाल, मुख्यमंत्री, जिलाधीश और एसपी कांगड़ा को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें