फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काठगढ़ में गन्ने के खेत में मिला अज्ञात शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इंदौरा (कांगड़ा)। पुलिस थाना इंदौरा के गांव मंड काठगढ़ में ब्यास दरिया के नजदीक गन्ने के खेत में सड़ी गली अवस्था में शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बलविंदर सिंह पुत्र शालीराम वासी गांव काठगढ़ सुबह करीब नौ बजे अपने गन्ने के खेत में गया, तो वहां पर बदबू आने पर उसने जब खेत के अंदर जाकर देखा तो एक सड़ी गली गली अवस्था में शव को देखा।
विज्ञापन

शव को देख तुरंत काठगढ़ की प्रधान रानी देवी को इस बाबत सूचित किया। उन्होंने पुलिस थाना इंदौरा को सूचित किया। डीएसपी ज्वाली वीर बहादुर सिंह की अध्यक्षता में पुलिस थाना इंदौरा प्रभारी देवानंद गुलेरिया और टीम मौके पर पहुंची। शव की हालत इतनी खराब थी कि पहचान करना भी मुश्किल था। प्रारंभिक जांच में शव किसी अधेड़ की लग रहा है। धर्मशाला से आए डॉ. एसके पाल असिस्टेंट डायरेक्टर ओरिजनल फोरेंसिक जांच और रजत चौधरी सहायक वैज्ञानिक ने लाश की जांच कर पोस्टमार्टम के लिए टांडा हॉस्पिटल भेज दिया है। शव को तीन दिन के लिए पहचान के लिए रखा जाएगा। उधर, डीएसपी वीर बहादुर ने बताया की काठगढ़ में खेतों में सड़ी गली अवस्था में शव बरामद हुआ है। पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल इंदौरा पुलिस थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें