फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाप इंजन नहीं हुआ सफल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बैजनाथ (कांगड़ा)। पपरोला रेलवे स्टेशन पर पिछले सप्ताह से खड़े भाप इंजन का ट्रायल सफल होने से चूक गया है। 70 के दशक में पटरी पर दौड़ने वाले भाप इंजन को पर्यटन की दृष्टि से पटरी पर दौड़ाने के लिए पिछले सप्ताह पठानकोट से डीजल इंजन की सहायता से लाया गया था।
विज्ञापन

मंगलवार को इंजन को ट्रायल के लिए दौड़ाया गया, लेकिन यह मात्र चार किलोमीटर का सफर ही तय कर सका है। बोर्ड भाप इंजन को बाहरी प्रदेशों से आने वाले पर्यटकों को आकर्षित करने के उद्देश्य से बैजनाथ से पालमपुर के बीच दौड़ाने को प्रयासरत है। इसी के चलते मंगलवार सुवह भाग इंजन को पपरोला से पालमपुर के लिए दो डिब्बों के साथ रवाना किया गया, लेकिन चार किलोमीटर का सफर तय करने के बाद भाप इंजन तकनीकी खराबी के कारण आगे नहीं बढ़ सका। बताया जा रहा है कि इंजन के वुश का स्प्रिंग क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण यह आगे का सफर तय नहीं कर सका है। इंजन को पहले पपरोला रेलवे स्टेशन पर बिना डिब्बों के पटरी पर दौड़ाया गया और यह सफल रहा। रेलवे स्टेशन पर इंजन को निहारने के लिए भारी संख्या में दर्शक उपस्थित हो गए। वर्तमान में रेवाड़ी में इस प्रकार के इंजनों का प्रचलन है और अब रेलवे विभाग कालका या अमृतसर में इस प्रकार के स्प्रिंग की तलाश कर फिर इसका ट्रायल करेगा। ट्रायल के सफल रहने पर जिला के पर्यटन के साथ बोर्ड को भी इसके सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। बोर्ड के चीफ लोको इंस्पेक्टर नाजिर हुसैन ने बताया कि जल्द ही ट्रायल किया जाएगा और इसके सफल रहने की पुरी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें