फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेक्टर के पलटने से नहीं मारा हमारा लाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नूरपुर (कांगड़ा)। नूरपुर विकास खंड की खैरियां ग्राम पंचायत में करीब एक महीना पहले ट्रैक्टर पलटने से अकाल मौत का ग्रास बने युवक के परिजन एसडीएम नूरपुर से मिले। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि उनका बेटा ट्रैक्टर पलटने से नहीं मरा है, उसे मारा गया है। इसके अलावा उन्होंने पुलिस जांच पर भी असंतोष जताया है। इस दौरान उन्होंने एसडीएम आबिद हुसैन सादिक को एक ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में परिजनों ने आरोप लगाया है कि 14 नवंबर को उनके बेटे को ट्रैक्टर चालक मनोज कुमार जबरदस्ती अपने साथ ले गया और उससे पूरा दिन मजदूरी करवाने के बाद जब उनका लड़का घर वापस नहीं आया तो उन्होंने ट्रैक्टर चालक को रात करीब 8 बजे फोन किया। फोन पर उनके बेटे ने कहा कि वह जल्द घर आ रहा है, लेकिन तभी ट्रैक्टर चालक ने उसके हाथ से फोन छीन लिया और उसे सुबह घर भेजने की बात कही। उसके बाद देर रात उन्हें फोन आया कि आपका बेटा गंभीर रूप से घायल है और नूरपुर अस्पताल में दाखिल है, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर उन्हें पता चलता है कि उनका बेटा शवगृह में है। उन्हें बताया गया कि दस बजे के करीब ट्रेक्टर के नीचे आने से उनके बेटे की मौत हो गई है। परिजनों का कहना है कि दस बजे के करीब हादसा होने के बावजूद लगभग दो से ढाई बजे के करीब उनके बेटे को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला गया अगर समय रहते उसे निकाल कर अस्पताल पहुंचाया जाता तो शायद उनके बेटे को बचाया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बेटे को मारा गया है और इतने दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने इस मामले पर कोई कार्रवाई नहीं की है। पुलिस भी आरोपी को बचाने का प्रयास कर रही है। वहीं, बसपा के प्रदेश सचिव लेखराज का कहना है कि इस मामले में पुलिस की कार्रवाई निराशाजनक रही है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार की मदद करने की अपील की। उधर, एसडीएम नूरपुर आबिद हुसैन सादिक ने पीड़ित परिवार को इस मामले में उचित कार्रवाई अमल में लाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें