फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

.ट्रेन की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जसूर (कांगड़ा)। जसूर के बाटूपुल पर वीरवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। महिला बाटूपुल स्थित शिव मंदिर में कंजक बनी अपनी डेढ़ वर्षीय बच्ची को लाने जा रही थी कि वह जसूर से पठानकोट जा रही ट्रेन की चपेट में आ गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बाटूपुल की रहने वाली 36 वर्षीय स्नेहलता पत्नी अभिलाष रामनवमी के अवसर पर स्थानीय शिव मंदिर में कंजक बनी अपनी डेढ़ वर्षीय बेटी अग्रिमा को लाने जा रही थी। इस दौरान सड़क किनारे गुजर रहे रेलवे ट्रैक पर काफी ऊंची झाड़ियां उगी हुई थीं, जिसके चलते उसे ट्रेन आने का अहसास नहीं हुआ और वह ट्रेन की चपेट में आ गई। ट्रेन की चपेट में आने से महिला के शरीर के दो टुकड़े हो गए। महिला का पति औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कुल्लू में अनुदेशक के पद पर कार्यरत है। बताया जा रहा है कि महिला ने इससे पहले अपनी छह वर्षीय बेटी अपराजिता को स्कूल बस में बिठाया था। इसके बाद वह घर से कुछ दूरी पर स्थित शिव मंदिर से अपनी डेढ़ वर्षीय बच्ची वापस घर लाने के लिए गई थी कि ट्रेन की चपेट में आ गई। वहीं इस संदर्भ में रेलवे पुलिस अधिकारी कर्मचंद ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही रेलवे पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें