फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से छेड़खनी के आरोपी को मिली न्यायिक हिरास्त

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। पुलिस थाना देहरा के तहत नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी करने के मामले में आरोपी को देहरा कोर्ट में पेश किया गया। वहां से आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक 35 साल के व्यक्ति के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार लड़की पास ही की दुकान से घरेलू सामान खरीदने गई हुई थी। तभी उसके गांव का आरोपी युवक लड़की को अपने साथ घर की ओर जाने वाले लंबे रास्ते से ले गया। रास्ते में आरोपी ने सुनसान जगह लड़की से अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दीं। लड़की के साथ उसी के स्कूल में पढ़ने वाली अन्य लड़की वहां आ पहुंची। इसके चलते आरोपी वहां से फरार हो गया। पीड़ित लड़की ने घर पहुंच घर वालों से पूरी बात बताई थी। उधर, डीएसपी देहरा एलएम शर्मा ने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें