फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता छात्र का शव पेड़ से लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कांगड़ा। पुराना कांगड़ा से पिछले तीन दिनों से लापता छात्र का शव वीरवार को पेड़ से लटका मिला। इसकी सूचना नगर में आग की तरह फैल गई। ऐसा इसलिए कि नगर के वार्ड नंबर दो का रहने वाला यह छात्र मंगलवार से अपने घर नहीं पहुंचा था। इस बाबत काफी तलाश करने के बाद अतत: परिजनों ने छात्र के लापता होने की शिकायत पुलिस में दर्ज करवा दी थी। वीरवार शाम को कुछ लोगों ने दसवीं कक्षा के इस छात्र का शव पेड़ से लटका देखा।
विज्ञापन

छात्र टाई जैसी किसी चीज से लटका हुआ मिला। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना किया और शव को पेड से उतारा गया। शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को किया जाएगा। पुराना कांगड़ा स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ने वाला छात्र अंकुश मंगलवार को स्कूल गया और वापस नहीं आया। पुलिस के समक्ष प्रारंभिक छानबीन में यह पता चला है कि पढ़ाई को लेकर परिजनों ने छात्र को डांटा था। ऐसे में छात्र ने गुस्से में आकर साथ लगती खड्ड के किनारे पीर बाबा की जगह के साथ पेड़ से लटकर आत्महत्या करने का कदम उठा लिया। हालांकि मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। डीएसपी संजीव चौहान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा होगा। पुलिस सभी पहलुओं पर गहराई से जांच कर रही है। फिलहाल मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें