फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थुरल में शरारती तत्वों ने लगाई गेहूं की फसल को आग

विज्ञापन
विज्ञापन
थुरल में शरारती तत्वों ने लगाई आग, गेहूं की फसल राख
विज्ञापन

गेहूं के साथ फलदार पौधे भी जले, पुलिस में दर्ज करवाया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
थुरल (कांगड़ा)। ग्राम पंचायत वलोह के गांव मरघूणी में मंगलवार शाम को अज्ञात शरारती तत्वों ने गेहूं के खेतों में आग लगा दी। इससे गेहूं के दो खेत जल कर राख हो गए। वहीं, करीब तीन दर्जन फलदार पौधे भी आग की भेंट चढ़े हैं। वहीं, मरघूणी गांव के सुरेश चंद पुत्र प्रमोद सिंह ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवा दी है। वहीं, पुलिस ने भी मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार थुरल बाजार के गायत्री मंदिर के पीछे गांव मरघूणी में अज्ञात शरारती तत्वों ने गेहूं के खेत में आग लगा दी। इससे गेहूं के दो खेत जल गए और बगीचे में लगाए गए करीब 40 फलदार पौधे भी जल गए। इन फलदार पौधों में आम, सेब, नाख, नाशपाती, संतरा, नींबू, पलम और चंदन के पौधे शामिल थे। आग की इस घटना से पीड़ित व्यक्ति को भारी नुकसान हुआ है। वहीं पुलिस चौकी के मुख्य आरक्षी अश्विनी राणा ने टीम सहित मौके का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सुरेश चंद के बयान के आधार पर शिकायत दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें