फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटक का पांव फिसला, गहरे पानी में डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर (कांगड़ा)। उपमंडल शाहपुर में राजस्थान से घूमने आए पर्यटक का पांव फिसलकर गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई है। दुर्घटना के बाद हालांकि पर्यटक को सिविल अस्पताल शाहपुर ले जाया जा रहा था, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पुलिस थाना शाहपुर के तहत पुलिस चौकी दरीणी में सामने आए इस मामले में पुलिस छानबीन कर रही है। मृतक की पहचान प्रवीण कुमार (21) पुत्र सुबाई सिंह तोमर निवासी लोहाखान, जेलर वाली गली अजमेर (राजस्थान) के रूप में हुई है। प्रवीण अपनी पत्नी पूजा और अपने मित्र पंकज राजौरिया के साथ धारकंडी में घूमने के लिए आया था। उधर, पुलिस थाना शाहपुर के प्रभारी हेमराज शर्मा ने बताया कि मृृतक के शव को क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शुक्रवार को मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें