फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोखे से चोरी हुआ 15000 रुपये का सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर (कांगड़ा)। उपमंडल फतेहपुर के तहत जसूर-तलवाड़ा मार्ग पर मानगढ़ में चोरों ने एक खोखे से 15 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। यह खोखा एक निर्धन दिव्यांग रणजीत का है।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि वह रोजाना की तरह खोखे को बंद कर घर चला गया था। सुबह आया तो देखा उसके खोखे का एक हिस्सा उखड़ा हुआ था। अंदर देखा तो करीब 15000 रुपये का सामान गायब था। इसकी सूचना उन्होंने तुरंत पंचायत पूर्व प्रधान कुलविंदर सिंह को दी।
पंचायत पूर्व प्रधान ने बताया कि प्रभावित करीब 90 फीसदी अपंग है जो खोखा चलाकर परिवार का गुजारा कर रहा है। उन्होंने चोरी की जानकारी फोन के माध्यम से पुलिस थाना फतेहपुर में दे दी है। साथ ही उन्होंने सरकार से प्रभावित की आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें