फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा को बाइक से कुचलने वाला निकला नाबालिग

विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग निकला छात्रा को बाइक से कुचलने वाला
विज्ञापन

हादसे के बाद पुलिस थाने से 500 मीटर दूर घर में दुबका था नाबालिग
17 घंटे कागजी कार्रवाई में ही जुटी रही सदर पुलिस
दोस्तों की पहचान से पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। पुलिस थाना धर्मशाला के सामने कोर्ट कांप्लेक्स के पास सीयू की छात्रा को कुचलने वाला बाइक चालक नाबालिग निगला है। हादसे के बाद आरोपी पुलिस थाना धर्मशाला से करीब 500 मीटर दूर अपने घर में दुबका रहा, जबकि सदर पुलिस उसका सुराग लगाने के बजाय कागजी कार्रवाई में ही जुटी रही।
जानकारी के अनुसार वीरवार रात को केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला में टूअर एंड ट्रेवल की छात्रा को बाइक से कुचलने वाले चालक की पहचान पुलिस ने कर ली। छात्रा को बाइक से कुचल कर मौत की नींद सुलाने वाला चालक 17 वर्षीय नाबालिग है। वहीं, नाबालिग बच्चे के दोस्तों की पहचान के कारण पुलिस आरोपी को पकड़ने में कामयाब हुई। मामले की पुष्टि करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष पटियाल ने बताया कि इस संदर्भ में पुलिस थाना धर्मशाला ने आईपीसी की धारा 279, 304(ए) और धारा 187 मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस ने दुर्घटना को अंजाम देने वाले मोटरसाइकिल को भी अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


बाइक रेसिंग कर रहे थे युवक
जानकारी के अनुसार जिस समय यह दुर्घटना घटी। उस समय नाबालिग बच्चा अपनी ड्यूक बाइक पर एक अन्य बाइक चालक के साथ बाइक रेस कर रहा था। नाबालिग ने जब पुलिस थाना के बाहर लगे नाके को देखा तो वह सीधे रोड से जाने के बजाय कोर्ट कांप्लेक्स-डिपो बाजार संपर्क से मार्ग से भागा। इसके चलते बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण उसने कोर्ट कांप्लेक्स के बाहर सड़क पर घूम रही छात्रा को टक्कर मार दी, जिससे छात्रा की मौत हो गई।
विज्ञापन


आरएफएसएल ने जुटाए फिजिकल एवीडेंस
वहीं इस दुर्घटना के बाद जांच के लिए आरएफएसएल की टीम भी फॉरेंसिक लैब धर्मशाला की डिप्टी डायरेक्ट मीनाक्षी महाजन की अध्यक्षता में पहुंची। इस दौरान मीनाक्षी महाजन ने बताया कि आरएफएसएल की टीम ने मौके पर फिजिकल एविडेंस इकट्ठे किए हैं, जिनकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें