फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड्डल ठोर में 76 सीमेंट की बोरियां ओर खराब!

विज्ञापन
विज्ञापन
बड्डल ठोर में सीमेंट की 76 और बोरियां
विज्ञापन

बीडीओ को सौंपी लिखित शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
डाडासीबा(कांगड़ा)। विकास खंड परागपुर के तहत बड्डल ठोर पंचायत में वीरवार को 90 सरकारी सीमेंट के बैग खराब होने के समाचार के बाद इसी पंचायत के दो अन्य स्थानों पर रखे गए 76 सीमेंट के बैग खराब होने की शिकायत भी बीडीओ को मिली है। शिकायतकर्ता दीपक कुमार निवासी बड्डल ने लिखित शिकायत में कहा है कि पंचायत के वार्ड नंबर-एक की धीमान बस्ती में रास्ता निर्माण के लिए शंभूदत्त की गोशाला में 60 बैग और वार्ड नंबर-दो में राजकुमार शर्मा के मकान में अन्य विकास कार्यों के लिए 16 बैग सीमेंट पिछले दो महीनों से रखे थे, लेकिन पंचायत प्रतिनिधियों और कर्मचारियों की लापरवाही के कारण सीमेंट के बैग खराब हो गए हैं। शिकायतकर्ता आरोप लगाया है कि इससे पहले 90 बैग सीमेंट पंचायत के समय पर कार्य न करवाने से खराब हो गए थे। अब 76 बैग और खराब होने से यह बढ़कर 176 हो गए हैं। उधर, पंचायत प्रधान राजकुमार ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा है कि क्षेत्र में लगातार भारी बरसात के कारण समय पर कार्य शुरू नहीं करवाए जा सके। इससे सीमेंट खराब हुआ है। वहीं बीडीओ परागपुर ओपी ठाकुर ने बताया कि इससे पहले 90 बैग सीमेंट खराब होने की शिकायत पर कार्रवाई चल रही है। अन्य 76 बैगों की शिकायत मेरे पास नहीं पहुंची है। अगर ऐसी कोई शिकायत आती है, तो उस पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें