फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास, केस दर्ज
विज्ञापन

देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। पुलिस थाना देहरा के तहत पंचायत पाईसा के गांव कियोडियां के युवक वीरेंद्र पुत्र प्यार चंद ने सोमवार देर रात को आत्महत्या का प्रयास किया। जान बच जाने पर पुलिस ने वीरेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरेंद्र के खिलाफ एक महिला ने उससे मारपीट एवं छेड़छाड़ के आरोप में केस दर्ज करवा रखा है। शर्म महसूस करते हुए वीरेंद्र ने सोमवार देर रात घर के बरामदे की छत से रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। तभी वीरेंद्र के माता-पिता जाग गए। उन्होंने तुरंत फंदे वाली प्लास्टिक की रस्सी काट दी और बेटे को बचा लिया, परंतु इसी दौरान वीरेंद्र बेहोश गया। उसे इलाज के लिए तुरंत देहरा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डीएसपी देहरा लालमन शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें