फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलोट जंगल में पेड़ से लटका मिला घरोह के बाबूराम का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। पुलिस थाना नगरोटा बगवां के तहत जलोट पंचायत के जंगल में एक विवाहित युवक का शव पेड़ के साथ लटका मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए टांडा भेज दिया है। मृतक की पहचान बाबू राम (24) निवासी घरोह के रूप में हुई है। मृतक ठेकेदार के पास सड़क बनाने में मजदूरी का काम करता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान पुलिस को धर्मशाला के घरोह गांव के निवासी बाबूराम (24) का शव पेड़ से लटका मिला। बाबूराम शादीशुदा है और वह एक बच्ची का पिता है। वह अपने दो अन्य भाइयों के साथ ठेकेदार के पास सड़क बनाने के काम करता था। उसके भाइयों ने पुलिस को बताया कि बाबू राम रात को डेरे से बिना बताए कहीं चला गया था। सुबह उसे जंगल में पेड़ से लटका हुआ पाया।
उधर, पुलिस थाना नगरोटा बगवां के प्रभारी भारत भूषण ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा। पुलिस ने उसके भाइयों सहित अन्य लोगों के बयान दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें