फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरफोर्स स्टेशन में जवान की संदिग्ध मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

डमटाल (कांगड़ा)। पुलिस चौकी ढांगूपीर के तहत एयरफोर्स स्टेशन में तैनात जवान की संदिग्ध हालात में शौचालय में मौत होने पर हड़कंप मच गया। आईओ एएसआई संतोष कुमार ने बताया कि 35 वर्षीय नावेंदु कांत शर्मा पुत्र रमेश चंद शर्मा निवासी गोविंद नगर राजपुर अवार रोड आगरा (उत्तर प्रदेश) एयरफोर्स स्टेशन में कार्यरत था। वह यहां अपने परिवार सहित रहता था। कुछ दिन पहले जवान अपने परिवार को घर छोड़ कर आया था। दो जनवरी को सुबह 6:30 बजे उसने अपने सीनियर ऑफिसर को बताया कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है। वह दवाई लेने के लिए अस्पताल जा रहा है। इसके बाद जवान दो बजे तक वापस नहीं आया तो दो जवानों को उसे ढूंढने के लिए भेजा गया। जब दोनों जवान उसके घर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद पाकर उन्होंने इसकी सूचना अपने अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही अधिकारी वहां पहुंचे तथा दरवाजा को तोड़कर अंदर घुसे तो शौचालय में जवान का शव पाया गया। अधिकारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर भेज दिया। पुलिस चौकी ढांगूपीर में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। एसपी रमेश छाजटा ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें