फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैदी में घर से लाखों के गहने व नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गगल (कांगड़ा)। निकटवर्ती गांव बैदी में चोरों ने बुधवार रात घर की खिड़की तोड़कर लाखों रुपये के गहनों और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने जिस समय वारदात को अंजाम दिया, उस समय घर में अकेली रहने वाली महिला घर पर नहीं थी। इस कारण चोरी की घटना की किसी को भनक तक नहीं लगी। घटना का पता चलने के बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बैदी गांव की प्रधान पिंकी देवी ने बताया कि सत्या देवी घर में अकेले ही रहती है और बीती रात पड़ोस में स्थित एक घर में कुछ दिन पहले हुई मृत्यु पर शोक जताने गई थी। महिला ने वीरवार सुबह घर पहुंच कर देखा तो एक तरफ की खिड़की की ग्रिल टूटी हुई थी। महिला ने मुख्य दरवाजे का ताला खोलकर घर के अंदर जाकर पाया कि सभी कमरों में रखीं अलमारियों का सामान बिखरा हुआ था। पंचायत प्रधान ने बताया कि चोरों ने घर में रखे करीब 15 तोले सोने और लगभग एक किलो चांदी के आभूषणों सहित लगभग 30 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ किया है। पंचायत प्रधान ने बताया कि साथ लगते गांव कुठमां में भी बुधवार रात चोरों ने अमर सिंह के घर के दरवाजे का ताला तोड़कर घर में रखे एक संदूक को चुरा लिया, जो वीरवार सुबह घर से कुछ दूरी पर खेतों में मिला और उसमें रखे कपड़े इधर-उधर बिखरे थे। उधर, गगल थाना प्रभारी नरेश शर्मा ने बताया कि पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शीघ्र ही चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें