फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता घर से गायब, पुलिस में दी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
थुरल (कांगड़ा)। बालकरूपी पंचायत के गांव लंगा लाहड़ से एक विवाहिता गायब हो गई। लंगा लाहड़ निवासी राजेश कुमार पुत्र प्रीतम चंद ने पुलिस में दिए अपने बयान में बताया कि उसकी शादी इसी साल 23 मार्च को शिवानी देवी पुत्री विजय बहादुर निवासी आलमपुर के साथ चामुंडा मंदिर में हुई। वह करियाना की दुकान करता है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह वह घर से थोड़ी दूरी स्थित अपनी दुकान पर गया। माता सुलोचना देवी खेतों में घास काटने गई। इस दौरान शिवानी देवी घर में अकेली थी। करीब दो घंटे बाद माता जब घास लेकर आई, तो घर में अपनी बहू को न पाकर दुकान पर चली आईं। पूछताछ करने पर वह कहीं नहीं मिली। वहीं घर के अंदर जाकर देखा, तो उसके गहने और कपड़े अलमारी में नहीं थे। इस दौरान शिवानी देवी को अपने रिश्तेदारों और उसके मायके सभी जगह तलाश किया। लेकिन, वह कहीं भी नहीं मिली। पुलिस चौकी प्रभारी जगदीश चंद ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें