अमर उजाला ब्यूरो
बैजनाथ(कांगड़ा)। पपरोला पेट्रोल पंप के समीप एक इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में चोरी का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार चोरों ने दुकान से लगभग एक लाख से अधिक का सामान चोरी कर किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात चोरों ने दुकान के शटर में लगे ताले को तोड़ने के बजाय शटर को मध्य भाग से उपर उठा दिया है और घटना के बाद आगे के इस भाग को बोर्ड रख बंद कर दिया है। दुकान के मालिक पंतेहड निवासी दीप कुमार ने पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा है कि चोर दुकान से 15 एलईडी, चार होम थियेटर, तीन मोबाइल और दो हजार रुपये की नगदी ले गए हैं। पुलिस दुकान के साथ स्थित बैंक में लगे सीसीटीवी केमरे की जांच कर रही है। उधर, डीएसपी पूर्ण चंद ठुकराल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। दुकान मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।