फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने युवक को मारी टक्कर, पीजीआई रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
कार ने युवक को मारी टक्कर, पीजीआई रेफर
विज्ञापन

नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। पुलिस थाना नगरोटा बगवां के तहत निचला बाजार में रविवार देर रात दस बजे कार चालक ने सड़क किनारे जा रहे एक युवक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में रिंपल कुमार की टांग में गंभीर चोट आई है। उसे टांडा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। वहीं युवक को टक्कर मारने के बाद सड़क किनारे खड़ी एक स्कूटी को भी कार चालक ने अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

नगरोटा बगवां थाना के प्रभारी भारत भूषण ने बताया कि रिंपल कुमार बीती रात लगभग 10 बजे एसबीआई के सामने सड़क किनारे जा रहा था कि मलां की तरफ से आई एक तेज रफ्तार ऑल्टो कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद कार चालक कार सहित मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौका पर पहुंचकर घायल युवक को टीएमसी भेजा। कार सहित भागे चालक को सोमवार सुबह पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें