नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)। पौंग डैम के किनारे खाली जगह पर अवैध रूप से बसे गुज्जर समुदाय के दो गुट आपस में भिड़ गए। स्थानीय पुलिस चौकी नगरोटा सूरियां प्रभारी राजेश द्विवेदी ने बताया कि झगड़े में पांच लोगों को चोटें आई हैं, जिनका मेडिकल करवा कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मुकेरियां निवासी रुलदू मोहम्मद और इंदौरा निवासी जमालदीन में आपसी झगड़ा हुआ। इसमें जमालदीन के साथ उसके गुट के चार सदस्यों को गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि यह झगड़ा पशुओं को चराने के लिए जगह के लिए हुआ। वहीं पुष्टि करते हुए थाना ज्वाली के प्रभारी नीरज राणा ने बताया कि पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।