जहानागंज। विकास खंड के दौलताबाद गांव स्थित सूर्य मंदिर के पास खराब रास्ता न बनाए जाने से नाराज मौनी बाबा सोमवार को सड़क पर धरने पर बैठ गए। उनके धरने की सूचना मिलते ही चक्रपानपुर चौकी प्रभारी अशोक पांडेय मौके पर पहुंचे। उन्होंने बाबा को आश्वासन देकर चार घंटे बाद मार्ग से हटाया। जहानागंज क्षेत्र के दौलताबाद गांव में सूर्य मंदिर से सटे जहानागंज-चक्रपानपुर मार्ग जाता है। यह मार्ग सूर्य मंदिर के पास इतना खराब है कि कोई उधर से गुजरता तक नहीं है। दिवाकर दास मौनी बाबा ने लिखकर बताया कि यह रास्ता नक्शे में है लेकिन गांव के एक व्यक्ति की वजह से यह रास्ता नहीं बन पा रहा है। इस सूर्य मंदिर पर दूर दूर से लोग आते जाते थे लेकिन रास्ता खराब होने से कोई आता नहीं है। उनका कहना है कि अगर गांव कहे तो मैं अपने पैसे से रास्ता सही करा दूंगा। चक्रपानपुर चौकी इंचार्ज अशोक पांडेय ने बताया कि मुझे साढ़े दस बजे पता चला मैं मौके पर गया और बाबा से निवेदन किया कि आप आश्रम में चलिए मैं गाव के प्रधान और जो रास्ता रोक रहे हैं उनसे बात करके कोई हल निकालता हूं और रास्ता सही कराता हूं। तब बाबा उठकर चार घंटे बाद आश्रम में गए। वह सुबह छह बजे से दस बजे तक रोड पर बैठे थे।