फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ोन पर पिन नंबर पूछ खाते से उड़ाए 96 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)। नगरोटा सूरियां ब्लॉक की अमलेला पंचायत में साइबर क्राइम का मामला सामने आया है। पीड़ित भागमल पुत्र रोशन लाल रिटायर्ड शास्त्री शिक्षक अमलेला का कहना है कि 23 और 24 नवंबर को उन्हें 8677905334 नंबर से फोन आया और बताया गया कि वे शिमला एसबीआई ब्रांच से बात कर रहे हैं। इस दौरान बैंक एटीएम कार्ड नंबर और खाता नंबर के साथ पिन नंबर बताने को कहा गया।
विज्ञापन

भागमल का कहना है कि उन्हें शक भी हुआ, लेकिन जैसे-तैसे उनसे पिन नंबर मांग लिया गया। इतने में ही 23 नवंबर शाम चार बजे ही उनके खाते से पहले 54 हजार और 24 नवंबर को सुबह 10 बजे 42 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित का कहना है कि मामले पर स्थानीय घाड़ जरोट एसबीआई शाखा में शिकायत के बाद एटीएम को ब्लॉक करा दिया है। उधर, डीएसपी वीर बहादुर सिंह का कहना है कि साइबर क्राइम से जुड़े मामलों में पीड़ित व्यक्ति यदि शुरुआती घंटो में ही बैंक टोल फ्री नंबर या ब्रांच में जाकर कार्रवाई कर लें, तभी कुछ रकम बचाई जा सकती है। मामले पर पुलिस में शिकायत आने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें