फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंड मलकाना में व्यक्ति ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा/इंदौरा (कांगड़ा)। पुलिस थाना इंदौरा के समीपवर्ती गांव मंड मलकाणा में मंगलवार को उपमंडल इंदौरा के एक 42 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक मंड के गांव मलकाणा का रहने वाला था।
विज्ञापन

उसका शव लोगों ने सुबह शीशम के एक छोटे से पेड़ से लटका देखा। पुलिस थाना इंदौरा को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर मोहिंद्र शर्मा अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाए। उधर, एसडीपीओ नूरपुर भी घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान गुरनाम उर्फ गामा निवासी मलकाना तहसील इंदौरा जिला कांगड़ा के रूप में की गई है। मृतक ने मंड घंडरां में फंदा लगाकर जान दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर सिविल अस्पताल में बेज दिया है। डीएसपी शाहिल अरोड़ा ने बताया कि पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें