ठाकुरद्वारा के गांव गगवाल की नशीले पदार्थो के साथ पकड़ी महिला
- फोटो : Kangra
गगवाल में महिला से पकड़ा 7.26 ग्राम चिट्टा
ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)। पुलिस थाना इंदौरा के अंतर्गत चौकी ठाकुरद्वारा पंचायत के गांव गगवाल की एक महिला से पुलिस ने 7.26 ग्राम चिट्टा पकड़ा है। महिला की पहचान कांता देवी पत्नी जसविंद्र सिंह निवासी गगवाल तहसील इंदौरा के रूप में हुई है।
थाना प्रभारी इंदौरा सुरिंद्र धीमान ने बताया कि चौकी प्रभारी ठाकुरद्वारा जीत सिंह अपनी टीम सहित गश्त पर थे तो पैदल आ रही महिला पुलिस को देखकर घबरा कर भागने लगी। लेकिन पुलिस ने उसे धर दबोचा। महिला आरक्षी की ओर से उसकी तलाशी लेने पर महिला के पास 7.26 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। महिला को गिरफ्तार करके मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।