फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पार्षद ने निभाया चुनावी वादा, बनाया ओवरहेड डंगा

विज्ञापन
धर्मशाला के चरान खड्ड में सकोह की कूहल के लिए पार्षद और ग्रामीणों ने लगाया ओवरहेड डंगा। अमर उजा
विज्ञापन
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला के वार्ड नंबर-9 सकोह के नवनिर्वाचित पार्षद चौधरी नरेश कुमार भरवाल ने चुनाव के दौरान किए वादे को पूरा करते हुए क्षेत्र की वर्षों पुरानी सिंचाई समस्या के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। खनियारा से सकोह को आने वाली दूंदी कूहल के चरान खड्ड क्षेत्र में टूटा ओवरहेड डंगा अब दोबारा तैयार कर लिया गया है। इस कार्य के पूरा होने से क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

पार्षद ने चुनाव प्रचार के दौरान ग्रामीणों को आश्वासन दिया था कि कूहल की इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा। गांव के युवाओं, बुजुर्गों और किसानों ने श्रमदान किया और करीब 10 से 15 दिन बाद रविवार को डंगे का निर्माण पूरा कर लिया गया। निर्माण पर लगभग तीन से पांच लाख रुपये का खर्च आया है। सकोह निवासी शुभकरण ने कहा कि डंगे का निर्माण पूरा होने के बाद उम्मीद है कि अगले एक सप्ताह के भीतर कूहल में पानी बहना शुरू हो जाएगा। दीपक धनोटिया ने कहा कि पार्षद ने शपथ ग्रहण से पहले ही क्षेत्र की प्रमुख समस्या के समाधान के लिए काम शुरू कर दिया।

जनसहयोग से कोई भी कार्य असंभव नहीं होता। क्षेत्र की अन्य समस्याओं को भी प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। -नरेश कुमार भरवाल, पार्षद

धर्मशाला के चरान खड्ड में सकोह की कूहल के लिए पार्षद और ग्रामीणों ने लगाया ओवरहेड डंगा। अमर उजा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें