फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम पालमपुर में भ्रष्टाचार का बोलबाला, पार्षद बने ठेकेदार : कपूर

Mon, 20 Apr 2026 09:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
त्रिलोक कपूर। फाइल फोटो
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने पालमपुर नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। साथ ही कांग्रेस सरकार और स्थानीय नेतृत्व को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पालमपुर को नगर निगम का दर्जा भाजपा सरकार ने विकास के लिए दिया था, लेकिन यहां कांग्रेस के पार्षद स्वयं ठेकेदार बनकर कार्य कर रहे हैं और जनता से किए गए वादे अधूरे हैं।
विज्ञापन

त्रिलोक कपूर ने दावा किया कि सब्जी मंडी में 20 लाख रुपये की लागत से लगाया गया कांटा हाल ही में मात्र 50 हजार रुपये में कबाड़ के रूप में बेच दिया गया। उन्होंने कहा कि नगर निगम ने 22 सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण करीब 14-14 लाख रुपये की लागत से किया, लेकिन आज उनमें से एक भी उपयोग के योग्य नहीं है।
भाजपा नेता ने कहा कि पालमपुर शहर में लगी 80 प्रतिशत सोलर लाइटें खराब पड़ी हैं, जिन्हें ठीक करने के बजाय अनावश्यक नई लाइटें लगाकर धन की बर्बादी की जा रही है। उन्होंने ने कहा कि केंद्र सरकार ने सीवरेज व्यवस्था के लिए 127 करोड़ रुपये और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 432 घर स्वीकृत किए थे, लेकिन नगर निगम पांच वर्षों में भी इन्हें पूरा नहीं कर पाया।
विज्ञापन

त्रिलोक कपूर ने कहा कि अब चुनाव नजदीक आते ही विधायक जल्दबाजी में शिलान्यास कर रहे हैं, जिससे जनता के टैक्स के पैसे का दुरुपयोग हो रहा है। उन्होंने कूड़ा संयंत्र के बंद रहने और प्रगति मैदान के पास अव्यवस्थित पार्किंग को लेकर भी कड़ा रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें