फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज बच्चों को लगेगी वैक्सीन, अर्लट पर अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में 15 से 18 वर्ष की आयुवर्ग के बच्चों को सोमवार से वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके चलते जिला भर के अस्पतालों को अलर्ट जारी किया गया है, जिससे किसी भी इमरजेंसी की स्थिति से निपटा जा सके। इस टीकाकरण अभियान की शुरुआत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दाड़ी से की जाएगी।
विज्ञापन

प्रतिदिन प्रतिदिन 100 के करीब स्कूलों में टीकाकरण सेशन होंगे। प्रत्येक दिन 15000 विद्यार्थियों को टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस बाबत शिक्षा विभाग के माध्यम से सभी स्कूलों को टीकाकरण अभियान के बारे में सूचित कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार जिला कांगड़ा में 15 से 18 वर्ष की आयुवर्ग के बच्चों को टीकाकरण अभियान की शुरुआत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दाड़ी से की जाएगी, जबकि जिला भर में पहले दिन 171 केंद्रों पर बच्चों के लिए टीकाकरण अभियान छेड़ा जाएगा।
वहीं इस संदर्भ में सीएमओ कांगड़ा डा. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि सोमवार से बच्चों के लिए शुरू किए जा रहे टीकाकरण अभियान के लिए जिला भर के अस्पतालों को अलर्ट पर रहने के लिए कहा गया है, ताकि किसी भी इमरजेंसी की स्थिति के दौरान कोई दिक्कत पेश न आए।
विज्ञापन

कोरोना : 28 नए मामले, एक की मौत
जिला कांगड़ा में रविवार को धर्मशाला के सैन्य क्षेत्र व आसपास के इलाकों के 13 लोगों समेत 28 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। वहीं एक व्यक्ति की संक्रमण के कारण मौत भी हुई है, जबकि रविवार को चार मरीज स्वस्थ हुए हैं। सीएमओ डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि सिविल अस्पताल बैजनाथ में उपचाराधीन लड़भडोल के 75 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि अभी तक जिले में 52,424 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं, जिनमें 51,044 स्वस्थ हुए तथा 1,180 मरीजों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में कोरोना पॉजिटिव एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 195 पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें